Advertisment

चंपई सोरेन की जासूसी के आरोप पर जेएमएम का भाजपा पर पलटवार, कहा- ‘झूठ हुआ पर्दाफाश, अब माफी मांगे’

रांची. सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा द्वारा चंपई सोरेन की जासूसी के आरोपों पर पलटवार किया है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा है कि झूठ बोल-बोल कर भाजपा के नेताओं ने पूरे देश का बेड़ा गर्क करके रखा हुआ। उन्होंने कहा कि ठगी, झूठ और उपद्रव जैसे चाल, चरित्र और चेहरा रखने वाली भाजपा एक्सपोज हो गई है। भाजपा के नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी बयान से यह साफ हो गया है कि दिल्ली में झारखंड पुलिस की विशेष शाखा के दो एसआई इसी कार्य के निर्हवन के दौरान गलत फहमी के कारण निरुद्ध हुए थे, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। पुलिसकर्मियों का पदस्थापन सुरक्षा के लिए किया गया था। वह किसी व्यक्ति विशेष की जासूसी नहीं कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूरे दिन भाजपा के बड़े कद के नेता जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद दीपक प्रकाश, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित कई शामिल हैं, सभी ने चंपाई सोरेन की जासूसी का तथ्यहीन सूचना सिर्फ और सिर्फ फरेब के लिए फैलाई है।

चंपई सोरेन की जासूसी के आरोप पर जेएमएम का भाजपा पर पलटवार

उन्होंने कहा कि बाबूलाल भी हिमंत की तरह मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्हें भी अच्छी तरह यह मालूम होगा कि चंपई सोरेन उच्च सुरक्षा श्रेणी से अच्छादित हैं, विशेष शाखा के पुलिस पदाधिकारी वहां अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। पारंपरिक तौर पर दिल्ली व अन्य राज्यों में झारखंड संबंधी राजनीतिक, आर्थिक, समाजिक विषयों पर आसूचना संकल्प प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से होता है। गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा में भी स्पेशल ब्रांच का योगदान रहता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का काम अक्षम्य है। झारखंड का आम मानस यह समझ रहा है कि जब चंपई सोरेन ने खुद ही भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। वह कोलकाता से दिल्ली गए। दिल्ली में मीडिया के बीच लगातार नजर आते रहें। उनकी हर गतिविधियां लोगों के सामने रही हैं। तो फिर भला उनकी जासूसी क्यों और कौन कराएगा। भाजपा के नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता को देख कर अपना संतुलन खो दिए हैं और अनाप शनाप बयान बाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हेमंत के काम में कोई कमी नहीं निकाल पाए, राजनीतिक अखाड़े में परास्त हो गए तो अब झूठ के सहारे अपनी नैया पार लगाने में जुटे हैं। भाजपा के नेताओं के नापाक मंसूबे झारखंड की सरजमीं पर कभी पूरे नहीं होंगे। भाजपा को वीरों की इस धरती पर मुंह तोड़ जवाब राज्य की जनता ही देगी। बस थोड़ा इंतजार कीजिए।

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...