लखीसराय गोलीकांड : घायलों को देखने PMCH पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

पटना : लखीसराय में सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा टारगेट कर एक ब्राह्मण परिवार के छह सदस्यों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस घटना में घायल हुए लोगों को देखने और उनका हालचाल जानने भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीएमसीएच पहुंचा। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जहां घायलों को देखा वहीं उनके परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, उपाध्यक्ष संतोष पाठक, मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, प्रवक्ता संजीव मिश्र , कुंतल कृष्ण और प्रभाकर मिश्र शामिल रहे। महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल पीएमसीएच के अधिकारियों से भी मुलाकात की और इलाज में किसी भी तरह को कोताही नहीं बरतने का आग्रह करते हुए इलाज का उचित प्रबंध करने की अपील की।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि ऐसी घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा अब तक ऐसे जघन्य घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी नहीं होना भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। प्रतिनिधिमंडल ने आरोपी को जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...