वायनाड में राहुल गांधी को भाजपा ने दिया झटका, कांग्रेस छोड़ भगवाधारी हुए जिलाध्यक्ष

डिजीटल डेस्क : वायनाड से इंडी गठबंधन से लिए बुरी खबर आई है। गठबंधन के घटक दलों में जिस कांग्रेस को सबसे अहम राजनीतिक दल माना जाता है, उसी कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी को लेकर रविवार को लगातार एक के बाद एक नकारात्मक सूचनाएं ही आ रही हैं। सुबह से उन्हें चुनावी कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के लिए रवाना होना था। उनके झारखंड के रांची में इंडी गठबंधन की उलगुलान रैली के लिए समय देना था लेकिन अचानक उनकी तबीयत नासाज होने की सूचना दोपहर तक सामने आई। उसके चलते उनके सभी दौरे अचानक रद्द करते हुए मध्य प्रदेश के चुनावी कार्यक्रमों में मोर्चा संभालने को मल्लिकार्जुन खरगे को रवाना किया गया। उसके बाद फिर खुद राहुल गांधी के चुनावी क्षेत्र केरल के वायनाड से कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने आई। वहां संगठन के भरोसेमंद जिलाध्यक्ष ने अचानक भगवा खेमे की ओर रुख कर लिया।

कांग्रेस में नेता तक बात न रखने की रही पीड़ा – सुधाकरन

इसी के साथ राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वायनाड में जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के महासचिव पीएम सुधाकरन कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा ज्वाइन कर लिया। सुधाकरन ने कहा कि मेरे लिए वायनाड के सांसद और कांग्रेस नेता तक पहुंच आसान नहीं थी और हम अपनी बात नहीं रख पाते थे। वायनाड में जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के महासचिव पीएम सुधाकरन कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह यही नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस में आम पार्टी कार्यकर्ता समेत नेताओं की हालत पर संकेत करते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की। बोले कि अगर मेरे साथ ऐसा है, तो आम जनता का क्या होगा।

सुधाकरन बोले – केरल के विकास को भाजपा जरूरी

केरल में वायनाड की यह ताजा सियासी घटनाक्रम काफी अहम माना जा रहा है। वजह यह कि इस राज्य में वाममोर्चा और कांग्रेस के बीच ही अब तक सीधी सियासी लड़ाई की स्थिति बनती रही थी लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में फिजां बदली हुई दिखने लगी है। पहले प्रदेश में राज्य की सत्तारूढ़ वाममोर्चा और प्रतिपक्षी कांग्रेस के खिलाफ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ही मुखर दिखते थे जिसे सियासी हलके में भाजपा की सोच वाला बताकर कठघरे में खड़ा किया जाता रहा है। लेकिन वायनाड के इस नए घटनाक्रम ने सियासदानों को चौंकाया है और भाजपा खेमे को राहत दी है। सुधाकरन ने भाजपा में शामिल होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के विकास कार्यों से काफी प्रभावित हुए हैं। इसी कारण भाजपा में शामिल हुए हैं और सदस्यता ली है। केरल के विकास के लिए इस समय भाजपा का शासन में होना और आना जरूरी है।

सुधाकरन बोले – वायनाड में विकास को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का साथ दें वोटर

वायनाड में ऐन मतदान से पहले कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधाकरन ने आगे कहा कि अगर केरल की जनता भी विकास चाहती है तो के. सुरेंद्रन को वायनाड से सांसद चुना जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वायनाड की जनता को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को चुनने पर काफी लाभ मिलेगा। राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल को 20 सीटों पर एकसाथ वोटिंग होनी है। वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन चुनावी मैदान में खड़े हैं।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...