BJP हमेशा रही है आरक्षण विरोधी, राजद का भाजपा पर तीखा हमला

पटना: बिहार में 65 प्रतिशत के आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने भी झटका दिया और हाई कोर्ट के रोक को बरक़रार रखा है। सुप्रीम कोर्ट से आरक्षण पर रोक लगाए जाने के बाद विपक्ष लगातार जदयू-भाजपा की सरकार पर हमलावर बनी है। राजद ने भाजपा और जदयू पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाया। पटना में स्थित राजद कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने राज्य की सरकार पर जम कर हमला किया।

उन्होंने कहा कि बिहार में 5 लाख नियुक्तियां हुई है और उसमें आरक्षण का लाभ अभ्यर्थियों को दिया गया। इस नियुक्ति में गरीबों और अति पिछड़ों को काफी लाभ पंहुचा लेकिन भाजपा चाहती ही नहीं है कि आरक्षण किसी को मिले। भाजपा आरक्षण विरोधी पार्टी है और साजिश के तहत आरक्षण को खत्म करवा दिया। भाजपा किसी न किसी रूप में आरक्षण का विरोध करती रही है।

उन्होंने कहा कि नई आरक्षण व्यवस्था को अनुसूची 9 में जोड़ा जाये ताकि इस पर न्यायिक प्रक्रिया का प्रभाव नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि अभी बिहार में करीब 3 से चार लाख नियुक्तियां होनी है और कोर्ट के आदेशानुसार आरक्षण के लाभार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पायेगा। नीतीश जी अभी केंद्र की सरकार में मजबूत हैं और अगर वे चाहेंगे तो आरक्षण व्यवस्था को नौंवीं अनुसूची में शामिल करवा सकते हैं।

अगर वे इस आरक्षण व्यवस्था को नौंवी सूची में शामिल करवा लेते हैं तो गरीब, वंचितों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने सीएम नीतीश से मांग की कि केंद्र की सरकार पर दबाव बनाएं और नई आरक्षण व्यवस्था को नौंवी सूची में शामिल करवाइये और कोर्ट के नाम पर मामला को नहीं टालें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  पटना में AAP ने किया धरना प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

BJP BJP BJP

BJP

Highlights

Saffrn

Trending News

सीबीएम एसेट, ओएनजीसी, बोकारो द्वारा भारत रत्न डॉ. बी. आर. अंबेडकर...

Desk: भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती दिनांक 14 अप्रैल 2026 को सीबीएम एसेट, ओएनजीसी, बोकारो...

Big Breaking: Hemant Cabinet की बैठक खत्म, 53 प्रस्तावों पर लगी...

Jharkhand: झारखंड मंत्रायल में चल रही हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है। आज 15 अप्रैल की बैठक में कुल 53 प्रस्तावों पर...

बिहार में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, सम्राट के पास...

पटना : बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा हो गया है। आज सुबह लोकभवन में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री...

CBSE कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित, 93.70 फीसदी छात्र पास, बेटियों...

पटना : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 2025-26 के परिणाम घोषित कर दिए...

Big Breaking: CBSE ने जारी किया क्लास 10वीं का रिजल्ट, ऐसे...

Desk: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज CBSE 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन भी बच्चों ने 10वीं की परीक्षा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img