राष्ट्र निर्माण में बीजेपी की कोई भूमिका नहीं- विजय चौधरी

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर वित्त मंत्री विजय चौधरी ने खड़ा किया सवाल

पटना : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर वित्त मंत्री विजय चौधरी ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि

भारतीय इतिहास को फिर लिखने की बात शर्मनाक है.

बीजेपी देश के इतिहास से छेड़छाड़ करना चाहती है. यह दूषित मानसिकता का परिचायक है.

इसकी बड़ी वजह उनकी कोई भूमिका इतिहास में नहीं होना है.

इतिहास बनाने की जगह बदलने की हो रही कोशिश- विजय चौधरी

मंत्री विजय चौधरी ने निशाना साधते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में भी बीजेपी की कोई भूमिका नहीं है. आजादी या राष्ट्र निर्माण में बीजेपी की कोई भूमिका नहीं है. जनता ने मौका दिया अब इतिहास बनाना चाहिए. इतिहास बनाने की जगह बदलने की कोशिश हो रही है. इसकी चर्चा अब पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक कर रहे हैं. देश वासियों को इस बारे में सचेत रहना चाहिए.

dharmendra pradhan 22Scope News

भारत के लिखित इतिहास में गलतियों को किया जायेगा ठीक- प्रधान

बता दें कि मंगलवार को रोहतास जिले के जीएन सिंह विश्वविद्यालय में आईसीएचआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत के लिखित इतिहास में गलतियों को ठीक करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय परियोजना और भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद ने इस दिशा में उल्लेखनीय काम किया है. उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार हमारी गौरवशाली परंपराओं और अतीत को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है. इतिहासकारों और शोधार्थियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे वैज्ञानिक तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर इतिहास लेखन में सहयोग करें.

शिक्षा के प्रसार के लिए खुलेंगे टीवी चैनल

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार शिक्षा के प्रसार के लिए दो सौ से अधिक शैक्षिक टीवी चैनल शुरू कर रही है. इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च (आईसीएचआर) और आरएसएस से जुड़े अखिल भारतीय इतिहास संकल्प योजना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, मंत्री ने कहा कि किताबें नई रचनाओं के साथ फिर से प्रकाशित की जा रही हैं और ये किताबें दुनिया को भारत के बारे में स्पष्टता प्रदान करेंगी.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...