पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने वाली है। लेकिन उससे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को लेकर खबर आ रही है कि वह इस्तीफा दे दिए हैं। लेकिन इसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि कोई इस्तीफा नहीं दिया है यह सारी खबरें बीजेपी के दिशा निर्देश पर चल रही है। वहीं बता दें कि विजय चौधरी ने कहा कि हम किसी बयान को लेकर कोई बात नहीं करते हैं।
वहीं अभी-अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर मंत्री विजय कुमार चौधरी बाहर निकले। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस्तीफा की खबर अफवाह है। पत्रकारों को कहा कि आपलोग के कारण ऐसी खबरों को तूल दिया जाता है। सुशील मोदी को बीजेपी में कोई पूछता नहीं, उनका कोई बैठक में बुलाया नहीं जाता है इसलिए इधर-उधर वह बोलते हैं। महागठबंधन के इंटैक्ट होने पर विजय चौधरी ने कहा कि हमारे समझ से कोई कंफ्यूजन नहीं है। आपलोग इसे अधिक भी कोशिश करें लेकिन महागठबंधन बिलकुल इंटेक्ट है।
विवेक रंजन की रिपोर्ट

















