दिल्ली में कल शपथ ग्रहण के लिए भाजपा ने केजरीवाल और आतिशी को भेजा न्योता

डिजिटल डेस्क : दिल्ली में कल शपथ ग्रहण के लिए भाजपा ने केजरीवाल और आतिशी को भेजा न्योता। दिल्ली में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कल गुरूवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भाजपा की ओर भव्य बनाने की तैयारी है।

इसी क्रम में नई जानकारी यह है कि भाजपा ने इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देविंदर यादव को शपथग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया है।

कल 20 फरवरी को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली भाजपा कार्यालय में तैयारियां चल रही हैं। भाजपा ने 2025 के दिल्ली चुनाव में जीत दर्ज कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

भाजपा ने जारी किया ‘विकसित दिल्ली’ का पोस्टर

राजधानी में 27 वर्षों बाद भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहा है। इसलिए भाजपा इस शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद अब नए CM के नाम और शपथ ग्रहण समारोह से पहले अहम पोस्टर जारी किया है।

बुधवार शाम को होने वाली भाजपा के दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक से पहले दिल्ली प्रदेश भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया है।

दिल्ली के लिए जारी भाजपा का नया पोस्टर
दिल्ली के लिए जारी भाजपा का नया पोस्टर

भाजपा ने पोस्टर जारी कर लिखा है – ‘दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे। आइए रामलीला मैदान, और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें !’

इसमें ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ शब्दावली खास है। इसे भाजपा का दिल्ली को लेकर अहम संदेश माना जा रहा है।

दिल्ली में सरकार बनाने को उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता
दिल्ली में सरकार बनाने को उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता

बैठक में भाजपा के ऑब्जर्वर बताएंगे नए CM का नाम

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को होने वाली दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक अहम है। दिल्ली के CM के नाम को फाइनल करने का जिम्मा भाजपा केंद्रीय टीम से नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर के ऊपर होगा।

भाजपा के ऑब्जर्वर बुधवार को विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे और वो प्रस्ताव से आलाकमान को अवगत कराएंगे। भाजपा के विधायक दल की बैठक में ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। उसके बाद भाजपा नेता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

इस दौरान उपराज्यपाल को नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की सूची भी सौंपी जाएगी। इसके बाद उपराज्यपाल प्रस्ताव को राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजेंगे और फिर 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दिल्ली के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

रामलीला मैदान में मेन स्टेज पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, लेफ्टिनेंट गवर्नर और दिल्ली के मुख्यमंत्री बैठेंगे। दूसरे मंच पर धर्म गुरुओं को बैठने की जगह होगी। तीसरे मंच पर दिल्ली के मौजूदा सांसद और चुने हुए विधायक बैठेंगे। कल सुबह 11.15 पर यह कार्यक्रम शुरू होगा और 12. 25 पर खत्म होगा। फिल्मी सितारों को मंच के नीचे जगह दी गई है।

दिल्ली में भाजपा कार्यालय की तस्वीर
दिल्ली में भाजपा कार्यालय की तस्वीर

राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद में सत्ता में हो रही भाजपा की वापसी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद आज नए CM के नाम पर छाया कोहरा साफ हो जाएगा। 27 साल के सियासी वनवास के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा बुधवार शाम को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसी में नए CM का चयन किया जाएगा।

इस बीच दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कल 20 फरवरी को CM सहित कई मंत्री शपथ लेंगे। शपथ समारोह में PM Modi मौजूद रहेंगे। इसके अलावा BJP-NDA शासित सभी राज्यों के CM और बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

दिल्ली CM के शपथग्रहण समारोह को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इलाके में हाई सिक्योरिटी अलर्ट लागू किया गया है। 2,500 से अधिक स्थानों पर कमांडो, क्विक रिएक्शन टीम, पीसीआर वैन, तोड़फोड़ निरोधक जांच दल और स्वाट टीमें रणनीतिक स्थानों पर तैनात की जा रही हैं।

शपथग्रहण को लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। एसपीजी ने रामलीला मैदान को टेकओवर कर लिया है। कल 12.05 पर मुख्यमंत्री का शपथग्रहण कार्यक्रम होगा। दिल्ली के उपराज्यपाल मुख्यमंत्री को शपथ दिलवाएंगे। रामलीला मैदान में 30000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। तीन बड़े स्टेज बनाए गए हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!