Advertisment

भाजपा नेता का सरकार पर आरोप, कहा- अति पिछड़े को ठगने का काम किया है महागठबंधन

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भीम सिंह ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में आज प्रेस कांफ्रेंस किया। भीम सिंह ने कहा कि महागठबंधन की सरकार पर अति पिछड़े समाज को ठगने का काम किया है। सरकार ने आयोग यो बनाया है लेकिन उसका कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है। अपने कार्यकाल में कोई बड़ा काम नहीं किया है बल्कि धारणा बनाने के लिए वह काम करते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि सरकार की योजना का लाभ अति पिछड़ा समाज को सही से नहीं मिल पा रही है। इस समाज के लिए 14 योजना चलाई जा रही है लेकिन कोई काम नहीं दिख रहा है। वहीं भीम सिंह ने कहा कि यह नीतीश कुमार के खिलाफ पोल खोल अभियान हमने शुरुआत की और यह श्रृंखला का पहला पोल खोल अभियान है। आगे ऐसा और भी कई पोल खोल अभियान हम लोग करने जा रहे हैं। नीतीश कुमार जाति आधारित गणना से लेकर नगर निकाय और नगर निगम सभी कामों में असफल है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...