बिहार : आरोप-प्रत्यारोप के बीच महागठबंधन सरकार के हुए एक साल पूरे

पटना : अगस्त की क्रांति ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया था और अंग्रेजों को भारत से भगाने की शुरुआत की थी। वहीं पिछले साल नौ अगस्त को ही महागठबंधन की सरकार की बिहार में नींव ही नहीं पड़ी। बल्कि तमाम विपक्षी बीजेपी को बिहार की सता से अलग करके सभी ने नई महागठबंधन की सरकार बना ली। वहीं देश को भी महागठबंधन का एक बड़ा मॉडल दे दिया है, जिसका नाम अब इंडिया पड़ा है।

वहीं बिहार के महागठबंधन की सरकार की एक साल पूरे हो गए हैं। इन एक साल के विकास के लेखा-जोखा को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। विपक्ष जहां सरकार की विफलताओं को एक-एक कर बताने का काम कर रहा है तो वहीं सत्ता पक्ष बिहार के विकास की नई गाथा लिखने का दावा कर रहा है।

पिछले साल नौ अगस्त को ही नीतीश कुमार की अगुवाई में महागठबंधन की सरकार बनी। कांग्रेस राजद, भाकपा माले, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सहित कुल छह दलों ने नई सरकार का गठन किया। सड़क बिजली पानी, पुल पुलिया और शिक्षा को बेहतर करने का सरकार ने दावा किया है। जिसको लेकर सत्ताधारी दल के नेता काफी उत्साहित हैं। जदयू के विधान पार्षद ख़ालिद अनवर ने पिछले एक साल का लेखा-जोखा बताते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार को बिहार से बेदखल कर देश में एक अलग नाजीर हम सभी ने पेश की है। बीजेपी ने जनता को धोखा देने का काम किया लेकिन हम लोगों ने विकास की नई गाथा लिखी है।

वहीं सत्ताधारी दल के दल कांग्रेस ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। नौ अगस्त को याद करते हुए कहा कि अगस्त क्रांति ने देश को आज़ाद दिलाने में अहम शुरुआत हुई। वहीं पिछले साल नौ अगस्त को केंद्र की बीजेपी सरकार को बिहार की सता से बेदख़ल किया है। केंद्र की मोदी सरकार बिहार के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार करता है। इसलिए हम सभी विपक्ष एक साथ अब केंद्र को भी सत्ता से बाहर करेंगे।

वहीं बिहार के नीतीश सरकार के एक साल पूरे होने को लेकर बीजेपी ने जबरदस्त हमला बोला है। बीजेपी के प्रवक्ता और प्रेम रंजन पटेल ने महागठबंधन सरकार पर हमला बोला है और कहा कि महागठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुए। रिटर्न जंगलराज आ चुका है। सरकार को सिर्फ मतलब है अपना कुर्शी बचाये रखना। महागठबंधन में जो पार्टिया है वह एक दूसरे को कमजोड करने एक दूसरे को नीचा दिखाने और एक दूसरे पर हावी होने का है। इसी जुगत में लगी हुई है विकास का काम पूरी तरह से ठप है जनता पूरी तरह से त्राहिमाम कर रही है।

Premchand Patel 22Scope News

भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राज्य की क़वायद में लगे हुए है। वहां भी विफल है। एक वर्षो में सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। जनादेश का अपमान हूआ है। जनादेश का अपमान हुआ है। इस अपमान का बदला लेने के लिए जनता मौके की तलाश में है।

एसके राजीव की रिपोर्ट

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...