Advertisment

गया में BJP के नेता ने मनायी राष्ट्रपिता और शास्त्री की जयंती

गया : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। भाजपा नेता मनीष पंकज ने कहा कि बापू के आदर्शों को जीवन में उतरना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि आज गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया के लोगों द्वारा अनुसरण किया जा रहा है। उन्होंने समाजिक बुराईयों व भेदभाव का विरोध किया। वे नारी सशक्तिकरण के लिए प्रयास करने के साथ-साथ शांति, अहिंसा, सत्य और समानता का संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक हैं।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता राणा रंजीत सिंह ने कहा कि 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय शास्त्री ने ‌’जय जवान, जय किसान’ का जो अमर नारा दिया था वो आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान को हराने के साथ-साथ देश में हरित क्रांति और श्वेत क्रांति लाकर खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने में उनके योगदान का पुरा देश ऋणी हैं। आजादी के समय उनके द्वारा दिया गया नारा कि ‘मरों नहीं बल्कि दुश्मनों को मारों’ युवा क्रांतिकारी साथियों को प्रेरित किया था। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनीष पंकज मिश्रा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह, कुंदन सिंह, गोपाल सिंह, अनिल कुमार यादव, बबलु गुप्ता, मोना शर्मा, इन्दु प्रजापति, सुनैना देवी और निशा नन्दन शामिल रहे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...