हजारीबाग. बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व बीजेपी उम्मीदवार एवं वर्तमान में बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य बटेश्वर मेहता को सीबीआई के नाम से फ्रॉड कॉल आया है। इसमें उनके बेटे को लेकर उनके साथ सीबीआई अधिकारी बनकर किसी ने बात की।
सीबीआई के नाम से फ्रॉड कॉल
मिली जानकारी के अनुसार, ऐसे ही कॉल हजारीबाग के कई अन्य लोगों को सेम नंबर से आ रहा है तथा कुछ तो ठगी के शिकार भी हो रहे हैं। इसको लेकर बीजेपी नेता बटेश्वर मेहता से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि ऐसे फ्रॉड कॉल करने वाले लोगों पर शख्त करवाई की जरूरत है। उन्होंने इस मामले में जिले के एसपी से मिल कर शिकायत करने की भी बात कही है।
शशांक शेखर की रिपोर्ट
Highlights


















