Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा नेता हर्ष अजमेरा जितिया पर्व पर आयोजित जितिया मेले में हुए शामिल

हजारीबाग. सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत में जितिया पर्व के पावन अवसर पर आयोजित मेले में भारतीय जनता पार्टी के नेता हर्ष अजमेरा बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जितिया पर्व, जो मातृत्व और संतानों की लंबी आयु के लिए समर्पित है, इसका आयोजन झारखंडी संस्कृति और परंपराओं के अनुसार किया गया।

आयोजन के दौरान झारखंडी नृत्य एवं रीति-रिवाजों से हर्ष अजमेरा का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर आयोजन मंडली द्वारा अभिनंदन किया गया। इसके बाद अजमेरा ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की माता बहनों से मुलाकात कर इस महान त्योहार के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद झारखंडी गीतों पर स्थानीय लोगों के साथ झूमते हुए इस मेले का आनंद लिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता ने अपने संबोधन में जितिया पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जितिया पर्व हमारे देश की महान सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है। यह पर्व न सिर्फ माताओं के त्याग और समर्पण को सम्मानित करता है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी संस्कार और धैर्य का प्रतीक है। आयोजन ने यह साबित किया है कि हमारी झारखंडी संस्कृति और परंपराएं जीवंत और समृद्ध हैं। मुझे गर्व है कि मैं इस आयोजन का हिस्सा बना और अपने समाज के इस अनमोल पर्व को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से हमारे देश की संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों के संरक्षण के प्रति समर्पित रही है। इस तरह के आयोजन हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। हर्ष अजमेरा ने जितिया पर्व के महत्व पर जोर देते हुए सभी माताओं और परिवारों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे हमेशा इस पर्व की भावना और समर्पण को बनाए रखें। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की वे अपनी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करें और उसे पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाएं।

अंत में हर्ष अजमेरा ने समस्त आयोजन मंडली सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही जितिया पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनकी समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 19 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Government Schools Renovation: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बदल जाएगी...

Bihar Government Schools Renovation, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए चल रहे कायाकल्प अभियान को लेकर शिक्षा विभाग ने समयसीमा...

Bihar Connectivity Projects 2026: बिहार में 21 हजार करोड़ की गारंटी...

Bihar Connectivity Projects 2026, पटना: बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर सड़क और पुल निर्माण से...