CM Nitish के नेतृत्व में विकास का रथ नहीं रुकेगा- शाहनवाज हुसैन

पटना: मंगलवार को पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने दावा किया कि अगले वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार में आएगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार विकास के पर्याय हैं और उनके नेतृत्व में विकास का यह रथ रुकने वाला नहीं है। 2025 में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए शानदार जीत हासिल करेगी और बिहार का विकास कीर्तिमान गढ़ेगा।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए ने बड़ी सफलता हासिल की और अब 2025 की तैयारी जोरों पर हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में भी एनडीए की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के विकास को देखा है और उनका भरोसा सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार की जनता बिहार के विकास की रफ्तार को डिरेल नहीं करना चाहती है इसलिए 2025 में वो अपार मतों से एनडीए की जीत सुनिश्चित करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   15 December को तेजस्वी फिर से निकलेंगे अपनी यात्रा पर, पढ़ें कब कहां जायेंगे…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...