BJP नेता ने तेजस्वी को लिया आड़े हाथों, कहा ‘जब मौका मिला था तब…’

पटना: बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव को देखते हुए वार पलटवार का दौर काफी तेज हो गया है। अभी फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आए थे और उन्होंने राज्य के किसानों को कई सौगात भी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार हमलावर बने हुए हैं। तेजस्वी यादव के बयानों पर BJP के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने उनके ऊपर जबरदस्त हमला किया। उन्होंने तेजस्वी के पूरे परिवार को चोरी कर चारा और अलकतरा खाने की बात कही।

BJP के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत और बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आने से तेजस्वी काफी घबराए हुए हैं। वे इस कदर हड़बड़ा और घबरा गए हैं कि उन्हें यह पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर बोलना क्या, किस पर बोलना है।

BJP नेता ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी के बयान को छोटी मुंह बड़ी बात करार देते हुए कहा कि आपको और आपके पूरे परिवार की बिहार चलाने का मौका मिला था लेकिन आपलोग मिट्टी, चारा खाने और अलकतरा पीने में व्यस्त रहे। जिस तरह से बच्चा चोरी छिपे मिट्टी खाता है वैसे आपने चोरी कर राज्य का खजाना खाया। अब जिसे काम करने का मौका मिला तो वह काम कर रहा है ऐसे में तेजस्वी यादव के पेट में दर्द हो रहा है यह घबराहट नहीं तो और क्या है।

तेजस्वी यादव के उम्र संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए BJP के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि अब आप उम्र का हवाला दे रहे हैं जबकि लालू जी को देश की जनता ने 45 वर्ष की उम्र में मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन उन्होंने क्या किया भ्रष्टाचार, अत्याचार और घोटाला। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि तेजस्विबके कहने या नहीं कहने से मोदी जी को कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि उन्होंने भारत को विश्व पटल पर ला खड़ा किया है। आज हर भारतीय का सीना गर्व से 56 इंच का हो चुका है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BJP निपटा देगी सीएम नीतीश को, RJD सांसद ने कहा ‘दिखा दी हैसियत’

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...