भाजपा महिला मोर्चा ने झारखंड राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रांची. बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की घटना को लेकर भाजपा आक्रोशित है। इसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने पैदल मार्च निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

बीजेपी के अनुसार, इस दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ की गई अभद्रता ने उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया। इसीलिए, भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल महोदय से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि दोषियों को सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। राज्यपाल ने इस पुलिसिया करवाई के लिए संज्ञान लेने हेतू अस्वाशन दिया है।

आज भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा और न्याय की मांग की। आरती सिंह ने कहा महिलाओं का अपमान नहीं होगी बरदास्त।

मिलने वालों में प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के साथ उपाध्यक्ष बबिता झा, मंत्री, सूचिता सिंह, मंत्री नीलम चौधरी, मीडिया प्रभारी कुमुद झा, सोसल मीडिया प्रभारी रंजीता सिंह, कार्यालम मंत्री कवलजीत कौर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष नेहा सिंह, महानगर अध्यक्ष पायल सोनी इत्यादि उपस्थित रहीं।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...