NEET छात्रा की हत्या और बेटियों की सुरक्षा को लेकर राजद महिला मोर्चा का विरोध मोर्चा

NEET छात्रा की हत्या और बेटियों की सुरक्षा को लेकर राजद महिला मोर्चा का विरोध मोर्चा

पटना NEET छात्रा की हत्या मामले पर राजद भी हमलावर हो गई है।आज लड़कियों की सुरक्षा मामले पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुये राजद महिला मोर्चा द्वारा जमकर हंगामा किया गया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

TRY 22Scope News

राजद महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च

पटना के कंकड़बाग में शंभु गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की हत्या के बाद एक और छात्रा की हॉस्टल में हत्या के विरोध में राजद का महिला मोर्चा सड़क पर उतरा और सरकार और पुलिस के विरुद्ध जम कर हंगामा किया। बुधवार को राजधानी पटना में राजद की महिला प्रकोष्ठ ने आक्रोश मार्च निकाला जो पार्टी कार्यालय से शुरू हो कर आयकर चौराहा पहुंचा और वहां महिला कार्यकर्त्ता सडकों पर ही बैठ गई और सरकार के विरोध में हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।

RJD 22Scope News

शासन प्रशासन द्वारा अपराधियों को बचाने का आरोप

महिलाओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि गांव से लेकर राजधानी तक कही भी लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं और शासन प्रशासन अपराधियों को बचाने में लगी है। इसी कारण शहर में रोज हत्या और रेप की घटनायें सामने आ रही है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि राज्य में बेटियों के साथ हो रहे अन्याय पर सरकार गंभीर नहीं है। महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि वह सही तरीके से काम करे और बेटियों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए।

हत्या के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज

गौरतलब हो कि मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने पर पुलिस ने SIT का गठन कर मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया हर मामले की बहुत बारिकी से जांच कर रही है। वहीं पटना AIIMS में पीएमसीएच और पोर्टमार्टम रिपोर्ट पर फिर से ओपिनियन मांगा है।

ये भी पढ़े :  बिहार में राशन कार्डधारियों पर सरकार का कसा शिंकजा, 52.22 लाख फर्जी कार्डधारियों के कटेंगे नाम

Railway Update: रांची से नई ट्रेनों की मांग को मिली रफ्तार,...

रांची से हैदराबाद, अहमदाबाद, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए नई ट्रेन सेवाओं के प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास पहुंचे। कई ट्रेनों को दैनिक करने...

Amrit Bharat 3.0 Train: रांची से अजमेर के बीच जल्द दौड़...

रांची और अजमेर के बीच जल्द अमृत भारत 3.0 ट्रेन चल सकती है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन से झारखंड और राजस्थान के...

Jharkhand T20 Final: जेएससीए स्टेडियम में मची भगदड़, अव्यवस्था के बीच...

रांची के जेएससीए स्टेडियम में झारखंड टी-20 लीग फाइनल के दौरान भगदड़ मच गई। बैरिकेडिंग टूटी, पुलिस ने लाठीचार्ज किया और एक महिला गंभीर...