भारतीय सेना के पराक्रम के समर्थन में BJP महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

बेतिया : भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री रेणु देवी के नेतृत्व में नजरबाग पार्क से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद पार्क पर जाकर संपन्न हुई। इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यात्रा में पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक उमाकांत सिंह, जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव भाजपा नेता शैलेंद्र मिश्रा, राहुल कुमार, संतोष कुमार और आनंद सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों के साथ शामिल हुए।

LN Mishra 1 22Scope News

‘ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, सेना ने आतंकी गतिविधियों का दिया मुंहतोड़ जवाब’

मंत्री रेणु देवी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अब आतंकी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। यह यात्रा सेना के पराक्रम को नमन करने और उनके समर्थन में एकजुटता दिखाने का प्रयास है। सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो भारत को छेड़ेगा, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी सूरत में छोड़ेंगे नहीं। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने दिखा दिया है कि अब भारत आतंकवाद को उसके स्रोत पर जाकर खत्म करेगा। पाकिस्तान के नौ आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया गया है और यदि ज़रूरत पड़ी तो इस्लामाबाद भी दूर नहीं।

यह भी पढ़े : भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम व वीरता के समर्थन में BJP ने पटना में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

BCCL में भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) का...

Jharkhand: BCCL द्वारा मृत श्रमिकों के आश्रितों को नियोजन नहीं देने सहित बीसीसीएल में भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ (बच्चा सिंह गुट) के...

Dhanbad जिले में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध लॉटरी का...

Dhanbad: एक कहावत तो आपने सुनी होगी कि पुलिस के चार आंख होते हैं कहीं भी क्राइम को कंट्रोल कर सकते हैं मगर Dhanbad...

हथियार के साथ ग्रामीणों के साथ झगड़ा कर रहे बदमाश को...

मोकामा : मोकामा प्रखंड के कसहा दियारा के सीतापुर गांव में हथियार के साथ ग्रामीणों के साथ झगड़ा कर रहे बदमाश को मरांची पुलिस...

रोहतास जिले की तेलकप ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर मिला...

पटना : बिहार के रोहतास जिले की तेलकप ग्राम पंचायत को वर्ष 2025 के लिए नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार (राष्ट्रीय पंचायत...

एक अप्रैल से पूरे बिहार में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

पटना : राज्य सरकार ने राज्यभर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक और संगठित कार्रवाई का फैसला लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img