Advertisment

भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम व वीरता के समर्थन में BJP ने पटना में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

पटना : भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता के समर्थन में बिहार भाजपा ने आज एसपी वर्मा रोड स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा से लेकर कारगिल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की अगुवाई में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में भारतीय सेना के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए गए और पाकिस्तान की नापाक हरकतों के खिलाफ सेना के समर्थन में उनकी शौर्यगाथा को रेखांकित किया गया। एसपी वर्मा रोड स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उसके बाद तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। इस तिरंगा यात्रा में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया, अरुण सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में 120 फीट लंबा तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Goal 5 22Scope News

तिरंगा यात्रा कोई राजनीतिक आयोजन नहीं – दिलीप जायसवाल

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा कोई राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना का स्वतःस्फूर्त प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद जिस तरह से भारत की सरकार ने साहसिक निर्णय लिया और भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया, उस स्थिति में हम सभी बिहारवासी भारतीय सेनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और सेनाओं के शौर्य, साहस को सलाम करते हैं। आज यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य को सैल्यूट करने के लिए निकाली गई है।

यह भी देखें :

भारतीय सेना आतंक को खत्म करने के लिए हर मोर्चे पर पाकिस्तान को सबक सिखा रही है

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना आतंक को खत्म करने के लिए हर मोर्चे पर पाकिस्तान को सबक सिखा रही है। सेना का साफ संदेश है कि भारत के खिलाफ जो कोई भी आंख उठाकर देखेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अभी ट्रेलर देख लिया है और अगर नहीं सुधरे तो भारत उन्हें पूरी फीचर फिल्म भी दिखा देगी। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के घर में सैकड़ों किलोमीटर घुसकर भारतीय सेना ने आतंकियों को जिस तरह सबक सिखाया है, उस पर आज 140 करोड़ देशवासी गर्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना ने जो शौर्य दिखाया है, उसी के समर्थन में आज आम नागरिक तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे हैं। हम अपने बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता जता रहे हैं।

BJP Tiranga Yatra 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मंत्री नीरज कुमार बबलू की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक, दिए गए कई दिशा निर्देश…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...