झारखंड विधानसभा में BJP विधायकों का जोरदार प्रदर्शन, रागिनी सिंह बोलीं- आठ साल का संघर्ष सफल, सत्य की जीत हुई।
रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान BJP विधायकों ने जमकर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच विधायक प्रतिनिधि रागिनी सिंह ने अपने आठ साल के संघर्ष और अदालत से मिले न्याय को लेकर भावुक बयान दिया।
Key Highlights
झारखंड विधानसभा सत्र में BJP विधायकों का जोरदार प्रदर्शन।
रागिनी सिंह ने अदालत के फैसले को “सत्य की जीत” बताया।
कहा, “आठ साल के संघर्ष के बाद मिली जीत, झूठे केस करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”
भावुक होकर बोलीं, “बच्चों से दूर रहना सबसे कठिन समय था।”
विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा, “महिला की शक्ति को किसी ने नहीं समझा।”
उन्होंने कहा कि “सच्चाई की जीत हुई है, लेकिन आठ साल का जो समय बर्बाद हुआ उसका हिसाब जरूर लिया जाएगा। जिन अधिकारियों और लोगों ने झूठे केस में फंसाने का षड्यंत्र रचा था, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”
रागिनी ने आगे कहा कि “एक महिला को तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन ईश्वर और जनता के आशीर्वाद से हम और मजबूत होकर निकले। जिस दाग को विपक्ष ने लगाने की कोशिश की थी, वह अब पूरी तरह धुल चुका है।”
उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि इस लंबे संघर्ष के दौरान उन्हें अपने छोटे बच्चों से दूर रहना पड़ा, लेकिन जनता और भगवान भोलेनाथ की कृपा से न्याय मिला। अदालत के फैसले को उन्होंने सत्य और सच्चाई की जीत बताया।


















