‘जब तक मुख्यमंत्री जवाब नहीं देंगे, तब तक सदन में बीजेपी विधायक रहेंगे धरने पर’, नेता प्रतिपक्ष का ऐलान

रांची. झारखंड का विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इसमें जमकर हंगामा हो रहा है। इस बीच बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री से घोषणा पत्र पर जवाब की मांग को लेकर वेल में धरने पर बैठक गये। लगातार हंगामा के बीच सदन की कार्यवाही को कल गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। हालांकि बीजेपी विधायक सदन में अभी भी धरने पर बैठे हैं।

सदन में बीजेपी विधायक का धरना

सदन में धरना को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि बीजेपी के विधायकों ने यह फैसला किया है कि जब तक मुख्यमंत्री युवाओं व अनुबंध कर्मियों के मुद्दों एवं अपने घोषणा पत्र के सारे वादे का सदन में स्पष्ट जवाब नहीं देंगे, तब तक भाजपा विधायक सदन नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को झारखंड के सभी विषयों जिसमें पारा शिक्षक, सहायक पुलिसकर्मी, मनरेगा कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, एएनएम जीएनएम, होमगार्ड, पंचायत सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा ऑपरेटर, जेएसएलपीएस, नगर पालिका सफाई कर्मचारी, बीआरपी सीआरपी एवं सभी समस्त अनुबंध कर्मियों के स्थायीकरण, बेरोजगारी भत्ता, स्थानीय नीति, जेएसएससी घोटाला, जेपीएससी घोटाला आदि सभी विषयों पर मुख्यमंत्री को सदन के अंदर जवाब देना होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यदि सत्र के अंतिम दिन बोलकर चले जाएंगे तो अंतिम सत्र के कारण जनता को इन सभी विषयों पर जवाब नहीं मिल सकेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब तक मुख्यमंत्री इन सभी विषयों पर जवाब नहीं देंगे, भारतीय जनता पार्टी का कोई भी विधायक सदन से बाहर नहीं जाएगा। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक सदन में मौजूद है, जबकि सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित हो चुकी है।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...