भारी हंगामा के बीच विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

रांची. झारखंड में विधानसभा का मानूसन सत्र चल रहा है। भारी हंगामा की वजह से सदन की कार्यवाही कल मंगलवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गयी है। 12: 30 बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक वेल में चले आए। भारी हंगामा के बीच सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

वहीं सत्र शुरू होते ही झारखंड में घुसपैठिए और डेमोग्रीफी को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायकों ने इसको लेकर जमकर प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के बाहर तख्ती लेकर भारी विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ नेराबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सदन की कार्यवाही को 12:30 बजे तक स्थगित कर दिया गया था।

इस दौरान न्यूज 22स्कोप से बात करते हुए बीजेपी विधायक नीरा यादव ने कहा कि सरकार बांग्लादेशी घुसपैठिए को संरक्षण दे रही है। यहां के आदिवासियों के साथ नाइंसाफी हो रही है। वहीं उन्होंने कांग्रेस विधायक नेहा शिल्पी तिर्की के बायन का विरोध जताते हुए कहा कि कांग्रेस की आदत शुरुआत से बांटने की रही है।

बता दें कि विधानसभा के मानूसन सत्र को लेकर बीजेपी ने कल ही विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई थी। इसमें घुसपैठिए और डेमोग्राफी महत्वपूर्ण मुद्दा था। इसी रणनीति के तहत अज जब विधनसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो बीजेपी विधायकों ने इस मुद्दों को लेकर विधानसभा में प्रदर्शन किया।

Jharkhand Bank:आज से तीन दिनों तक Bank बंद, हड़ताल के बाद...

झारखंड में शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी। इसके बाद दूसरा शनिवार और रविवार की छुट्टी से लगातार तीन दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित...

Jharkhand Railway: हटिया-वर्द्धमान MEMU एक्सप्रेस 15 और 16 सितंबर को आसनसोल...

झारखंड से चलने वाली हटिया-वर्द्धमान और संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेनें सितंबर में विकास कार्यों के कारण प्रभावित रहेंगी।Jharkhand Railway रांची: पूर्व-मध्य रेलवे के अंतर्गत विकास...

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...