पटना एयरपोर्ट पर घेरा गए BJP MLC, वित्तरहित शिक्षकों ने कर दी वेतनमान की मांग

पटना : पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक हंगामेदार स्थिति उत्पन्न हो गई जब वित्तरहित माध्यमिक, इंटरमीडिएट और डिग्री कॉलेज कर्मियों ने बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार को घेर लिया। ये शिक्षक लंबे समय से वेतनमान के बजाय अनुदान के नाम पर ठगे जाने का आरोप लगा रहे हैं। इन वित्तरहित शिक्षकों ने जीवन कुमार से अपनी समस्याएं साझा की और वेतनमान के मुद्दे पर ठोस समाधान की मांग की। जीवन कुमार ने इन शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले शिक्षकों ने बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार को पटना एयरपोर्ट पर घेरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी नाराजगी और मांगों को जोरदार तरीके से रखा। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से अनुदान के नाम पर काम चलाना पड़ रहा है, जबकि वेतनमान के हकदार हैं। इस घटनाक्रम ने बीजेपी नेताओं और वित्तरहित शिक्षकों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है और भविष्य में इस मुद्दे पर और भी राजनीति होने की संभावना है।

यह भी पढ़े : तेजस्वी पर मंगल पांडे का तंज, कहा- 10 फीसदी सीट लाने में भी उनको आ गई आंधी

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...