Advertisment

बाढ़ पर घड़ियाली आंसू न बहाए भाजपा- पंकज मिश्रा

साहिबगंज : झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने भाजपा के नेताओं पर बाढ़ के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार साहिबगंज जिले में आई बाढ़ को लेकर गंभीर है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद हवाई सर्वे करने के अलावा यहां दो दिनों तक कैम्प कर बाढ़ राहत व बचाव कार्य की समीक्षा की। आपदा सचिव समेत राज्य सरकार के तीन-तीन सचिव को यहां भेजा गया। बीस सूत्री प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम खुद यहां कैम्प किए।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि भाजपा नेताओं को अब बताना चाहिए कि पिछली रघुवर सरकार के पांच साल के कार्यकाल में जब-जब यहां बाढ़़ आई तो मुख्यमंत्री कितने बार यहां कैम्प किए, उनके कौन-कौन अधिकारी कैम्प किए। बाढ़ राहत के नाम पर क्या-क्या किए, ये भी बीजेपी को बताना चाहिए।

रिपोर्ट : अमन

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...