भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को किया सम्मानित

पलामूः भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा पलामू के द्वारा आज जिला कार्यालय मेदिनीनगर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर राम ने किया एवं संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री सतीश पासवान ने किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत सभी सम्मानित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया। सर्वप्रथम भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक के द्वारा अमर बाउरी को सम्मानित किया गया।

ये भी देखें- धर्मांतरण से हमें कोई दिक्कत नहीं,पर हमे अपना अधिकार और आरक्षण चाहिए

उसके बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर राम अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात कुमार भुइयां, ममता भुइयां, लाभली गुप्ता, मीना गुप्ता, रेणु देवी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, एस टी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह एवं अन्य कई नेताओं के द्वारा नेता प्रतिपक्ष को सम्मानित किया गया।

हेमंत सरकार ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने सरकार पर आरोप लगाते कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। 28 दिसंबर को सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। इसे लेकर प्रदेश की जनता में आक्रोश है।

इस दौरान पांच लाख नौकरी देने, सात हजार रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने, तीन लाख रुपये का आवास देने, अनुबंध कर्मियों को स्थायीकरण करने सहित 1932 के खतियान के आधार पर नियोजन नीति बनाकर बहाली करने आदि वादे पूरे नहीं किए गए।

पूरे प्रदेश में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश है। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता के आक्रोश का नेतृत्व भाजपा करेगी और चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा।

सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाले हुए हैं  

उन्होंने कहा कि झारखंड में जो भी बुनियादी विकास हुए हैं, वह भाजपा की देन है। पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में ही रोड, पुल-पुलिया का जाल बिछाया गया था। मौजूदा सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाले हुए हैं। केंद्रीय एजेंसियां इसकी जांच कर रही है। जांच की आंच हेमंत सोरेन तक पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें- यात्री ट्रेनों में चलाई गई विशेष चेकिंग अभियान, 189 यात्री धराए

मौके पर विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि कहा कि विधि-व्यवस्था आकंठ भ्रष्टाचार के बीच राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति बन गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के संरक्षण और समर्थन के गंभीर आरोप लग रहा है। राज्य में भ्रष्टाचार लिप्त स्वयं मुख्यमंत्री जी घिरे है।

सुलभ उपलब्ध बालू को सोना बना दिए हैं-अमर बाउरी

सुलभ उपलब्ध बालू को सोना बना दिए हैं। यदि राज्य का मुख्यमंत्री कानून का खुल्लम-खुल्ला उलंघन करने लग जाए तो फिर आम जनता से कानून का पालन करने की बात या सरकार कैसे कर सकती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में हम 400 सीट जीतेंगे और आगामी विधानसभा में 60 सीट जीत कर पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनायेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे के साथ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img