Commercial Advertisment

झारखंड में अनुसूचित जाति समाज के साथ हो रहा अन्याय- अमर बाउरी

रांची : झारखंड में अनुसूचित जाति समाज के साथ हो रहा अन्याय- अमर बाउरी- भारतीय जनता पार्टी

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ रविवार को अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

बैठक की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने की.

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राज्य के सभी अनुसूचित जाति समाज के

लोगों के हक और अधिकार के लिए प्रयासरत रहती है.

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज झारखंड के कई हिस्से में अनुसूचित जाति समाज के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है, और ये घटनाएं आम हो गई है. पीरटांड़ की 2 महिलाओं के पीएम आवास को वन विभाग द्वारा गिरा दिया गया. उन्होंने कहा कि इस मामले को विधानसभा में भी सरकार के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन अभी तक सरकार ने उन पीड़ित महिलाओं को वापस घर देने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाई है.

लंबी लड़ाई लड़ने की रूपरेखा तैयार

उन्होंने कहा कि ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा लंबी लड़ाई लड़ने की रूपरेखा तैयार कर रही है. उन्होंने बताया कि आज की बैठक में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की आगामी 3 महीने के कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी. जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस, ज्योतिबा फुले जयंती, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती, स्वच्छता अभियान, प्रदेश एवं जिला प्रशिक्षण कार्यकम आदि को सफलतापूर्वक आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई है.

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक को मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बृज मोहन राम ने भी संबोधित किया. आज की बैठक में राष्ट्रीय मंत्री, मोर्चा, जीतू चरण राम, प्रदेश प्रभारी, मोर्चा, ब्रज मोहन राम, मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज पासवान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति एवं जिलों के अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित रहे.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...