पटना: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सरकार का गठन भी हो गया और सरकार गठन के बाद लोकसभा का पहला सत्र भी चल रहा है। इस बीच कुछ खाली हुए राज्यसभा की सीटों पर नए लोगों का चुनाव किया जा रहा है। इसी कड़ी में कहा जा रहा है कि काराकाट लोकसभा से चुनाव हारने के बावजूद उपेंद्र कुशवाहा को संसद भेजा जाएगा।
खबर है कि उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है। मामले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पियूष शर्मा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के एक सम्मानित नेता हैं। काराकाट में उनकी लोकसभा चुनाव में हार जरूर हुई है और इस पर पार्टी मंथन भी कर रही है। राज्यसभा की खाली हुई सीटों को भरने के मामले में केंद्रीय नेतृत्व और संसदीय बोर्ड में मंथन चल रहा है और वहीँ से निर्णय लिया जाएगा कि कौन राज्यसभा में जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के घटक दल के नेता हैं और सम्मानित हैं लेकिन वे राज्यसभा जाएंगे या नहीं जायेंगे यह फैसला भाजपा केंद्रीय नेतृत्व लेगी। भाजपा सबको साथ लेकर और सबका सम्मान करने वाली पार्टी है।
यह भी पढ़ें- एजाज ने कहा- बीजेपी और जदयू के नेताओं में अविश्वास की कमी
Upendra Kushwaha Upendra Kushwaha Upendra Kushwaha
Upendra Kushwaha
Highlights


