भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे पाकुड़, हेमंत सोरेन पर किया जमकर हमला

पाकुड़ः राज्य के पूर्व सीएम सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज पाकुड़ परिसदन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान हेमंत सरकार पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- धनबाद में हुआ जनता दल यूनाइटेड पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक

मुख्यमंत्री 2 दिन तक साहिबगंज और पाकुड़ में रहे लेकिन सुंदर पहाड़ी और लिट्टीपाड़ा के बड़ा कुटलो में मलेरिया से कई लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री इस दौरान एक भी गांव नहीं गए। उन्होंने आगे कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सिर्फ आई वास है।

सीएम मलेरिया से पीढ़ित गांव नहीं पहुंचे

बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर सरकार यह दावा कर रही है कि सरकार आपके द्वार पहुंच रही है लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं मलेरिया प्रभावित गांव नहीं पहुंच पाए हैं।

ये भी पढ़ें- आउटसोर्सिंग माईन्स के समक्ष आदिवासी दम्पत्ति का पांच दिनों से जारी आंदोलन हुआ उग्र

बाबूलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने आप को कानून के ऊपर समझते हैं वे ईडी के द्वारा नोटिस किए जाने के बाद भी मुख्यमंत्री ईडी कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि इसपर ईडी को कार्रवाई करनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि त्रिमूल कांग्रेस की सांसद ने झारखंड के लोगों को अपमानित किया है इस पर मुख्यमंत्री चुप हैं।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...