भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर कसा तंज, कहा- बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED के चौथे समन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमलावर हुए. बाबूलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार सभा में जाकर चीख-चीख कर कहते थे कि हमें गिरफ्तारी से कोई डर नहीं. जब चाहे जहां चाहे गिरफ्तार कर ले. लेकिन वही हेमंत सोरेन अब कहते हैं कि मुझे गिरफ्तारी का डर है. ऐसे में सवाल यह है कि हेमंत है, तो हिम्मत है. यह नारा कहां गया और हेमंत सोरेन की हिम्मत कहां गयी. मुख्यमंत्री को ED के समक्ष जाना चाहिए और उनके सवालों का जवाब देना चाहिए ना कि यह भ्रम फैलाना चाहिए कि ED हमें गिरफ्तार करने के लिए बुला रही है. लेकिन अब वक्त आ चुका है..बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाती है यह देखते हैं.

रिपोर्टः मदन सिंह

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...