लोकसभा चुनाव के LAST PHASE में भाजपा बिहार में झोंकेगी अपनी पूरी ताकत, योगी, मोदी और शाह आएंगे

पटना: लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण के मतदान के लिए एनडीए ने अपनी पूरी ताकत बिहार में झोंक दी है। बिहार भाजपा और एनडीए के नेताओं के साथ ही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी बिहार में लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पांचवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बिहार के मोतिहारी और पश्चिम चंपारण के सुगौली में जनसभा करेंगे तो शुक्रवार को अमित शाह भी पहुंच रहे हैं। अमित शाह आरा में भाजपा के केंद्रीय मंत्री और आरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार आर के सिंह के लिए चुनावी सभा करेंगे साथ ही जहानाबाद में जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के लिए वोट के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे।

इसके साथ ही शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार आएँगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के बिक्रम में भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव के लिए चुनावी सभा करेंगे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बक्सर और काराकाट में भी एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे।

पटना से अभिषेक की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

6th Phase के मतदान के लिए आज थम जायेगा चुनाव प्रचार

LAST PHASE LAST PHASE LAST PHASE

LAST PHASE

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img