भाजपा का बड़ा आरोप, कहा-‘पार्टी के नेताओं का फोन टेप किया जा रहा है’, चुनाव आयोग के पास सौंपा ज्ञापन

रांची. विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा ने बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है कि पार्टी के नेताओं का फोन टेप किया जा रहा है। इसको लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचा और ज्ञापन सौंपा कि भाजपा नेताओं का फोन टेप किया जा रहा है।

चुनाव के बीच भाजपा का बड़ा आरोप

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार के इशारे पर पुलिस के उच्च पदाधिकारियों द्वारा बीजेपी के नेताओं एवं पदाधिकारियों का फोन टेप किया जा रहा है। केवल फोन ही नहीं, बल्कि बीजेपी नेताओं की रेकी की जा रही है एवं भाजपा नेताओं के आवास एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर छापेमारी करने की योजना बनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पुलिस कार्य कर रही है, उससे लग रहा है कि चुनाव के दौरान ही भाजपा नेताओं की हत्या करायी जा सकती है।

श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी के पास इस बात के पक्के सबूत है कि उनके नेताओं का कैसे फोन टेप हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी व्यक्ति का फोन टेप करना आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन तो है। साथ में आरपी एक्ट की धारा 123(7) के तहत अपराध है। ऐसा करना भारतीय टेलीग्राफ एक्ट की धारा 5(2) के तहत भी अपराध है।

उन्होंने कहा कि बिना पुलिस के उच्च अधिकारियों के यह फोन टैपिंग संभव नहीं है। इस फोन टैपिंग में राज्य के आला अधिकारी भी शामिल हैं। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल में पुष्कर तिवारी भी शामिल थे।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...