भाजपा के चुनावी प्रचार गीत लॉन्च, ये है खास

हेमंत सोरेन

रांची. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय, रांची में सोमवार को भाजपा के नागपुरी चुनावी प्रचार गीत को लॉन्च किया गया। इसे संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने संयुक्त रूप से लॉन्च किया।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल की लोक कल्याणकारी योजनाओं को 6 मिनट के इस गीत में पिरोया गया है।

उन्होंने कहा कि आम चुनाव 2024 में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 से अधिक सीट जीतने का सपना जरूर सरकार होगा और यह चुनावी गीत इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मदन सिंह की रिपोर्ट

Share with family and friends: