भारत बंद का झरिया में दिखा असर: कोयला उत्पादन और परिवहन ठप, करोड़ों के नुकसान की आशंका

Jharia: देशभर में 9 जुलाई को बुलाए गए भारत बंद का व्यापक असर झारखंड की कोयला नगरी झरिया में भी देखने को मिला। राष्ट्रव्यापी बंद के तहत सुबह से ही दुकानें बंद, सड़कों पर सन्नाटा और कोल परियोजनाओं में कामकाज पूरी तरह ठप नजर आया। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की झरिया क्षेत्रीय इकाइयों में कोयला उत्पादन, डिस्पैच और ट्रांसपोर्टिंग पर पूरी तरह विराम लग गया, जिससे कंपनी को करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

ट्रेड यूनियनों का जोरदार प्रदर्शन
बंद को सफल बनाने के लिए ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते नजर आए। सार्वजनिक सेवाएं, परिवहन और बैंकिंग कार्यों पर भी असर देखा गया। बंद का मकसद श्रम कानूनों में बदलाव, निजीकरण और कर्मचारियों के अधिकारों में कटौती के खिलाफ सरकार को चेतावनी देना है। प्रदर्शनकारी ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार जनविरोधी नीतियों को वापस नहीं लेती।

स्थिति पर प्रशासन की नजर
स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

रिपोर्टः मनोज शर्मा

Railway Recruitment 2026: ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1465 पदों पर भर्ती,...

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने GDCE 2026 के तहत ALP समेत 1465 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन...

Green Energy पर Reliance का ₹1 लाख करोड़ का दांव, आंध्र...

 रिलायंस इंडस्ट्रीज आंध्र प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के लिए ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी। CBG प्लांट्स से 3 लाख से अधिक रोजगार और किसानों...

Inflation Update: सितंबर में 5.65% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई,...

SBI Research के अनुसार सितंबर में खुदरा महंगाई 5.65% और अक्टूबर-नवंबर में 6.5% से अधिक हो सकती है। RBI अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ा...