झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन को चुनावी टक्कर देने उतरेंगे भाजपा के गमालियल हेम्ब्रम

रांची : झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन को चुनावी टक्कर देने उतरेंगे भाजपा के गमालियल हेम्ब्रम। भाजपा ने झारखंड की सबसे हॉट सीट बरहेट पर सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा एकदम अलग दांव चला है।

इस हॉट सीट से भाजपा ने गमालियल हेम्ब्रम को उम्मीदवार बनाया है। वह इस चुनावी समर में सीएम हेमंत सोरेन को टक्कर देंगे। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित बरहेट सीट जेएमएम के लिए सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। हेमंत सोरेन लगातार 2014 से यहां चुनाव जीत रहे हैं।

महज 5 साल पहले राजनीति में आए हैं गमालियल हेम्ब्रम

झारखंड के बरहेट विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। इस सीट को झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता है। सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

उसके बाद से ही बरहेट विधानसभा सीट पर चुनावी माहौल गरम है। सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा की टिकट पर इसी सीट से चुनावी ताल ठोंकने उतर रहे गमालियेल हेम्ब्रम ने राजनीति में महज 5 साल पहले कदम रखा।

उन्होंने फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजक के रूप में पहचान बनाई है। उनकी पत्नी विनीता टुडू दो बार खैरवा पंचायत की मुखिया चुनी गई हैं।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...