Breaking : ये छापेमारी अप्रत्याशित नहीं है, ED Raid पर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान…

Breaking 

Ranchi : राज्य में मंत्री मिथिलेश ठाकुर और उनके सहयोगियों के यहां सुबह से हो रही ईडी की छापेमारी पर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि कि यह छापेमारी ये छापेमारी अप्रत्याशित नहीं है। चुनाव अब सामने आ गया है। विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ता लोग काम में लग गए हैं।

Breaking : सुबह से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर और उसके सहयोगियों के यहां चल रही है छापेमारी

बता दें कि झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता, युवा विकास एवं पर्यटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज सुबह छापेमारी शुरू की। ईडी की टीम ने सुबह करीब 9:30 बजे मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा के कल्याणपुर में स्थित आवास पर छापेमारी की है।

ये भी पढ़ें – मैं टूट जाउंगा पर कभी झुकूंगा नहीं-ईडी रेड के बीच मंत्री मिथिलेश ठाकुर का बड़ा बयान… 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने गढ़वा के साथ-साथ राजधानी रांची और चाईबासा स्थित उनके आवासों पर भी छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह जांच केंद्र की जल जीवन मिशन योजना में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के आलोक में की जा रही है।

ED Raid : वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर हो रही है छापेमारी

मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य योजना के अंतर्गत हुई वित्तीय गड़बड़ियों की जांच करना है, जिसमें परियोजना की लागत में हेराफेरी और काम की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। यह योजना ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन आरोप है कि इसके क्रियान्वयन में बड़ी अनियमितताएं हुई हैं।

ये भी पढ़ें – Ranchi : आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिफरे बाबूलाल-नशे के कारोबार को नेस्तनाबूद करें और… 

ईडी की कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के समर्थक और स्थानीय जनता इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, ईडी की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन छापेमारी के पीछे नल-जल योजना में भ्रष्टाचार का मामला प्रमुख कारण माना जा रहा है।

 

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...