उपचुनाव: 7 सीटों में से 3 पर बीजेपी का खिला कमल, 4 में मिली हार

मुंबई के अंधेरी सीट पर उद्धव ठाकरे गुट का कब्जा

नई दिल्ली : देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं.

जिसमें से तीन सीटों पर बीजेपी का कमल खिला. बिहार की बात करें तो

यहां मोकामा में राजद के नीलम देवी जीत दर्ज की, तो वहीं गोपालगंज से

बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी ने जीत का परचम लहराया.

गोला गोकर्णनाथ सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है.

वहीं अंधेरी ईस्ट पर उद्धव ठाकरे गुट के ऋतुजा लटके जीत हासिल की.

मुनुगोड़े में टीआरएस आगे चल रही है. दरअसल, रविवार को उत्तर प्रदेश की

गोला गोकर्णनाथ, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट,

तेलंगाना की मुनुगोड़े, ओडिशा की धामनगर और हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर बीते गुरुवार को मतदान हुआ था.

इन प्रत्याशियों की हुई जीत

बिहार की मोकामा सीट पर राजद उम्मीदवार नीलम देवी को जीत मिली है. वहीं गोपालगंज से बीजेपी प्रत्याशी ने बाजी मारी है. उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी के उम्मीदवार गोला गोकर्णनाथ सीट से चुनाव जीत गए हैं. हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई को जीत मिली है. ओडिशा की धामनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सूर्यबंशी सूरज आगे बने हुए हैं. महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व सीट से उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना उम्मीदवार ऋतुजा लटके को जीत मिली है. वहीं, तेलंगाना के मुनूगोड़े सीट पर टीआरएस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

तीन नवंबर को हुआ था मतदान

इन सभी सातों सीटों के लिए तीन नवंबर को वोट डाले गए थे. जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए उनमें भाजपा के पास तीन, कांग्रेस के पास दो और शिवसेना एवं राजद के पास एक-एक सीट थी. पूर्व सीएम भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई (आदमपुर सीट) और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी (मोकामा सीट) उन दिग्गज उम्मीदवारों में शामिल है जिनकी किस्मत का फैसला होना था. दोनों ही नेता अपनी-अपनी सीटों को बचाने में कामयाब रहे हैं.

पूरा गोपालगंज जिला मेरे साथ- कुसुम देवी

बिहार के गोपालगंज उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी जीत गई हैं. कुसुम देवी जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. कुसुम देवी ने कहा, ष्पूरा गोपालगंज जिला मेरे साथ है. सबकी जीत ही मेरी जीत है. जो विकास कार्य नहीं हुए हैं उसे हमें पूरा करना है.

बीजेपी का कमल खिला: आदमपुर की जनता का आभार देता हूं- भव्य बिश्नोई

आदमपुर सीट से जीते बीजेपी उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने कहा, मैं आदमपुर की जनता का आभार देता हूं, जिन्होंने एक बार फिर हमारे परिवार को कायम रखने का और जात-पात के नाम पर राजनीति करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है.

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...