जयंत सिन्हा को भाजपा का नोटिस

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग से भाजपा सांसद जयंत सिन्हा को पार्टी ने नोटिस थमा दिया है। दो दिन में जवाब देने को कहा है।

वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद यह कार्रवाई की गई। नोटिस में जयंत से कहा गया कि आपके रवैये से पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

जब से हजारीबाग से पार्टी द्वारा मनीष जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है, तब से आप प्रचार और संगठनात्मक कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं।

आपने मत डालना भी उचित नहीं समझा। जयंत के खिलाफ आने वाले समय में पार्टी की ओर से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का संदेश भी दिया गया है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

CSR के तहत BFCL ने बुजुर्गों को दिया खास अनुभव, अयोध्या...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के बुजुर्गों के...

धनबाद में धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में उठा...

धनबाद: वार्ड संख्या-01 में आयोजित धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में इस बार नई सराय-गिद्दी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं...

रोहतास के भलुनी भवानी मंदिर में लाखों की चोरी, देवी के...

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी स्थान में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की...