Liquor Scam Update: एसीबी ने विशेष सचिव अमित कुमार को नोटिस भेजा , 5 दिसंबर को पेश होने का निर्देश

151
Liquor Scam Update: एसीबी ने विशेष सचिव अमित कुमार को नोटिस भेजा , 5 दिसंबर को पेश होने का निर्देश
Liquor Scam Update: एसीबी ने विशेष सचिव अमित कुमार को नोटिस भेजा , 5 दिसंबर को पेश होने का निर्देश
Advertisment

झारखंड शराब घोटाला मामले में ACB ने अधिकारी अमीत कुमार को पेश होने का नोटिस दिया। निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई संभव।


Liquor Scam Update रांची. झारखंड में चर्चित शराब घोटाले की जांच अब एक और महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने झारखंड सरकार के वाणिज्य कर आयुक्त सह वित्त विभाग के विशेष सचिव अमीत कुमार को नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार उन्हें 5 दिसंबर को सुबह 11 बजे ACB कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

Advertisment

यह नोटिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत जारी किया गया है। इसमें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि वे बिना उचित कारण के उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है।


Key Highlights

  • वाणिज्य कर आयुक्त अमीत कुमार को ACB का नोटिस जारी

  • 5 दिसंबर सुबह 11 बजे हाजिर नहीं होने पर गिरफ्तारी की चेतावनी

  • नोटिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता धारा 35(3) के तहत

  • अधिकारी ने विभाग को पत्र लिखकर उपस्थित होने की अनुमति मांगी

  • मामला उनके पूर्व पदस्थापन अवधि से एक वर्ष बाद का बताया


Liquor Scam Update:  अधिकारी ने विभाग को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट की

नोटिस मिलने के बाद अमीत कुमार ने वाणिज्य कर विभाग के सचिव को पत्र लिखकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि:

उन्होंने बताया कि 7 अगस्त 2025 को भी जांच अधिकारी द्वारा फोन पर उनसे पूछताछ की गई थी, जिसमें उन्होंने आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया था।

Liquor Scam Update: समयाभाव का हवाला, अनुमति मांगी

अधिकारी ने यह भी कहा कि उन्हें नोटिस 4 दिसंबर को अपराह्न में प्राप्त हुआ, जबकि पेश होने की तारीख अगले दिन सुबह 11 बजे निर्धारित है, जिससे उन्हें आवश्यक कानूनी तैयारी करने का समय नहीं मिल पाया है।

इसलिए उन्होंने सचिव से अनुरोध किया है कि:उन्हें निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होने की औपचारिक अनुमति प्रदान की जाए।

Liquor Scam Update: जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर

ACB द्वारा लगातार जारी नोटिस और पूछताछ से संकेत मिल रहे हैं कि शराब घोटाले की जांच में तेजी आ चुकी है। अब आगे यह देखना होगा कि अधिकारी 5 दिसंबर को पेश होते हैं या इसके लिए नई तारीख की मांग करते हैं।

Advertisement