बीजेपी के बागी नेता ने दिया ‘बाहरी भगाओ चनपटिया बचाओ’ का नारा, बोले विकास के लिए तरस रहा…

बीजेपी के बागी नेता ने दिया बाहरी भगाओ चनपटिया बचाओ का नारा, बोले विकास के लिये तरस रहा चनपटिया

बेतिया : खबर बेतिया से है जहा बाहरी भगाओ चनपटिया बचाओ के नारा के साथ भाजपा की बागी नेता विजय ठाकुर ने लोहियरिया चौक के पास अभिभावक एवं मित्र मिलन समारोह का आयोजन कर चुनाव का आगाज किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश ठाकुर ने किया जबकि संचालन निर्भय कांत मिश्रा ने किया। मिश्रा ने कहा कि चनपटिया का बेटा ही चनपटिया का विधायक होगा, आज की बैठक में क्या ही निर्णय लिया गया है। इसके पहले कई वर्षों से बाहरी लोग आकर यहां विधायक बनकर चले जाते हैं। चनपटिया का विकास नहीं हो पाता है और आज भी विकास के लिए चनपटिया तरस रहा है।

Goal 7 22Scope News

BJP के शीर्ष नेतृत्व पर उठाया सवाल, पूछा क्या था मेरा दोष ?

भाजपा के बागी नेता विजय ठाकुर ने अभिभावक मित्र मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मैं 35 वर्षों से भाजपा का सेवा किया। अपने क्षेत्र की समस्या को उठाया तो मुझे पार्टी से निकाल दिया गया, क्या दोष था, मुझे पार्टी से निकला गया। आज जनता के बीच आया हूं और जनता ने आशीर्वाद दिया तो मैं विधानसभा चुनाव लड़कर विकास करूंगा। उन्होंने कहा यह लड़ाई अमीर और गरीब के बीच है वर्तमान विधायक मुझे ताना देते हैं। कहते हैं कि पजामा सिलवाने का औकात नहीं, वह विधानसभा चुनाव लड़ेगा। हम उनको बता देना चाहता हूं कि जनता सर्वोपरि है और आप लोगों का आशीर्वाद मिला तो मैं उनको दिखा दूंगा। मौके पर लोहियरिया मुखिया विनोद पांडेय और जितेंद्र सिंह सहित दर्जनों उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम ने ठोंकी ताल, बोले- निर्दलीय ही लड़ेंगे चुनाव, कहा- पार्टी हमसे है हम पार्टी से नहीं…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...