हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजयुमो की आक्रोश रैली, भानू प्रताप शाही ने किया तीखा हमला

रांची: झारखंड के मोराबादी मैदान में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित युवा आक्रोश रैली में भानू प्रताप शाही ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। रैली में हजारों युवाओं की भीड़ को संबोधित करते हुए शाही ने कहा कि वर्तमान सरकार ने युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है और इसे लेकर युवाओं में गहरा आक्रोश है।

भानू प्रताप शाही ने कहा, “हेमंत सोरेन सरकार ने नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देने के वादे किए थे, लेकिन अब तक इन वादों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने 2020 में घोषणा की थी कि हर साल 5 लाख नौकरियाँ दी जाएंगी और बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। लेकिन पांच साल बाद भी ये वादे अधूरे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि सोरेन सरकार ने झारखंड में नियोजन नीति को भी सही तरीके से लागू नहीं किया। “सरकार ने 60-40 का नियोजन नीति लागू किया, जो कि सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। झारखंड के मूलवासी और आदिवासी युवाओं को नौकरियों से वंचित किया जा रहा है।” शाही ने यह भी कहा कि हाल ही में नगर निकाय चुनावों के दौरान बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरी दी गई, जबकि स्थानीय युवाओं को अवसर नहीं मिला।

भानू प्रताप शाही ने हेमंत सोरेन को “सबसे बड़ा डरपोक मुख्यमंत्री” करार दिया और कहा कि उनकी सरकार ने मोराबादी मैदान को चारों ओर से कटीले तार लगाकर घेर लिया है, जो कि युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन जी, यह कटीले तार आपकी नाकामयाबी और डर का प्रतीक हैं। झारखंड के युवाओं की आवाज को आप रोक नहीं सकते, और जब तक आप कुर्सी पर हैं, यह आवाज उठती रहेगी।”

रैली के दौरान भानू प्रताप शाही ने यह भी चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्दी से अपना रवैया नहीं बदला और युवाओं को उनके हक नहीं दिए, तो भाजपा आगामी चुनावों में उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए पूरी ताकत लगा देगी।

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...