सड़क हादसे में ब्लिंकिट राइडर की मौत, सहकर्मियों ने की मुआवजे की मांग

सड़क हादसे में ब्लिंकिट राइडर की मौत, सहकर्मियों ने की मुआवजे की मांग
सड़क हादसे में ब्लिंकिट राइडर की मौत, सहकर्मियों ने की मुआवजे की मांग
Advertisment

सड़क हादसे में ब्लिंकिट राइडर की मौत, सहकर्मियों ने की मुआवजे की मांग

गयाजी : बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसे में मारा गया युवक रोहित कुमार ब्लिंकिट में राइडर का काम करता था। वह डिलीवर का काम करता था। यह हादसा सिक्स लेन पुल की बताई जा रही है।

Advertisment

राहगीरों ने पहुँचाया मगध मेडिकल कालेज अस्पताल

मृतक के सहयोगियों का कहना है कि रोहित ऑडर डिलीवर कर मानपुर सिक्स लेन पुल के रास्ते स्टोर लौट रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे किसी तरह से राहगीरों ने मगध मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

सहकर्मियों ने की मुआवजे की मांग

खास बात यह कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचित नहीं किया। यहीं नहीं डेड बॉडी का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इधर मृतक के साथ काम करने वाले उसके साथी इस घटना से काफी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि यदि मृतक आश्रित को ब्लिंकिट कम्पनी की ओर से उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो कम्पनी को गयाजी में चलने नहीं देंगे।

विकलांग पिता का था एक मात्र सहारा

कर्मियों का कहना है कि मृतक घर का इकलौता काम करने वाला लड़का था। उसके पिता विकलांग हैं। पूरा परिवार शहर के मिर्चिया गली में किराए के मकान में रहता है। पूरा परिवार उसी पर आश्रित था।
इधर ब्लिंकिट के मैनेजर अविनाश मिश्रा का कहना है कि मृतक को कम्पनी की ओर से मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई। कम्पनी अपनी ओर से और इंश्योरेंश के तहत जो विधि सम्भव होगा, वह दिया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि 24 घण्टे के अंदर पीड़ित परिवार हर सम्भव मदद की जाएगी।

ये भी पढ़े :  बिहार चुनाव में ‘PK’ ने किसे अधिक नुकसान पहुंचाया, महागठबंधन या NDA?

ये भी पढ़े :  Saudi Arabia Bus Accident: मृतकों का शव नहीं लौटाएगी विदेशी सरकार, जानें इसके पीछे की वजह

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates