दरभंगा : कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के गोलमा डीह से गोलमा घाट जाने के दौरान कोशी नदी के उपधारा में नाव पलट गई। सूत्रों के अनुसार, नाव पर लगभग दो मोटरसाइकिल सहित आठ लोग सवार थे। हादसे में 23 वर्षीय युवक लापता हुआ। स्थानीय गोताखोर की मदद से दोनों मोटरसाइकिल को निकाला गया। गोलमा निवासी बिंदेश्वरी राय के 23 वर्षीय पुत्र राजा कुमार तलाश जारी है। लापता युवक राजा अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। मौके पर बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु और तिलकेश्वर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़े : जीतन सहनी हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कासिम गिरफ्तार
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
वरुण ठाकुर की रिपोर्ट