ओडिशा में नदी में पलटी नाव, 50 से अधिक सवार थे, 7 की मौत

डिजीटल डेस्क : छत्तीसगढ़ की सीमा पर ओडिशा में रेंगाली थाना क्षेत्र के शुक्रवार शाम को एक नाव हीराकुद जल भंडार के पीछे महानदी में एक नाव पलट गई। हादसे के समय नाव पर करीब 50 से अधिक लोग सवार थे। शनिवार को हादसे के संबंध में राज्य पुलिस ने पुष्टि की है। बताया कि हादसे के बाद शुक्रवार को ही दो शव मिले जबकि बाकी पांच शनिवार सुबह के झारसुगुड़ा जिले में मिले हैं। राज्य पुलिस ने कुल 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

सभी मृतक छत्तीसगढ़ के निवासी थे

राज्य पुलिस ने बताया कि नाव 19 खंड मौजा के कंडेइकेला पंचायत के शरधा गांव के नौका घाट से बरगढ़ जिले के बंजीपाली जा रही थी और तभी यह भयावह हादसा हुआ। ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स और अग्निशमन सेवाओं के कर्मियों ने शुक्रवार शाम को नाव पलटने के तुरंत बाद तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान शनिवार को महानदी से पांच और शव बरामद हुए। राज्य पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ये सभी मृतक पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के खरसेनी इलाके के रहने वाले थे। हादसे में लापता लोगों को खोजने का प्रयास फिलहाल जारी है। नाव में सवार लोग छत्तीसगढ़ से ओडिशा के बरगढ़ जा रहे थे।

ओडिशा के सीएम ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख की मदद देने की घोषणा की

झारसुगुड़ा जिलाधीश अबोली सुनील नरवणे तथा पुलिस अधीक्षक स्मिथ पी परमार दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंच गए हैं एवं राहत व बचाव अभियान की निगरानी में जुटे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोनों मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायलों की चिकित्सा के सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!