औरंगाबाद: औरंगाबाद में एक व्यक्ति की नहर में डूब कर मौत हो गई। व्यक्ति का शव नहर में तैरता देख लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। मामला औरंगाबाद के दाउदनगर की है जहां लोगों ने अरई पंचायत के रघुवंशीबीघा गांव की है जहां लोगों ने नहर में तैरता हुआ शव देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि शव मिलने के स्थान से करीब 15 किलोमीटर दूर दाउदनगर के बम रोड स्थित शिव मंदिर के पास मृतक का आधार कार्ड, चप्पल और कपडा मिला है। आधार कार्ड के अनुसार मृतक दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 16 के बुद्दू बीघा निवासी बालेश्वर सिंह है। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है। मामले में परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम घर से बाहर निकले थे फिर वापस नहीं आए। रात में काफी खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। रविवार की शाम पुलिस ने शव मिलने की सूचना दी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Police गिरफ्त से भागा कैदी, बीती रात किया गया था गिरफ्तार
औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट
Aurangabad Aurangabad
Aurangabad
Highlights


