Friend से मिलने आई थी छात्रा, कस्तूरबा विद्यालय में बिगड़ी तबियत और फिर…

नालंदा: नालंदा में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में एक छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना के बाद छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं परिजनों ने कस्तूरबा विद्यालय प्रबंधन पर लारवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि छात्रा की मौत के बाद उन्हें सूचना दी गई। मृतिका छात्रा की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी संजय पासवान की 12 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी के रूप में की गई।

मामले में बताया जा रहा है कि मृतिका छात्रा अपनी सहेली से मिलने शनिवार की शाम आई थी जिसके बाद देर शाम हो जाने की वजह से डर से वह अपने घर नहीं गई। हॉस्टल में ही उसकी तबियत बिगड़ गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां जाने के क्रम में उसकी मौत रास्ते में ही हो गई।

मामले में मृतका छात्रा के भाई ने बताया कि उन्हें छात्रा के बीमार होने की जानकारी नहीं दी गई, मौत होने के बाद उन्हें बताया गया कि छात्रा की मौत हो गई। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन ज्योति जिगीषा ने बताया कि मृतिका छात्रा इस विद्यालय की छात्रा नहीं थी। वह शाम करीब 6 बजे अपनी सहेली से मिलने आई थी और अधिक शाम होने की वजह से वह घर जाने से डर रही थी। अन्य छात्राओं ने भी छात्रा रुकने की अनुमति मांगी थी जिसके बाद उसे रुकने की अनुमति दी गई।

देर रात छात्रा की तबियत खराब हुई जिसके बाद उसे दवा दी गई। सुबह में छात्रा का तबियत फिर से बिगड़ गया जिसके बाद उसे परवलपुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि छात्रा की तबियत खराब होने की जानकारी देने के लिए उसके परिजनों को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।

मामले में नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि परिजनों का बयान लेकर संबंधित थाना को भेज दिया जायेगा। इसके साथ ही बीईओ उषा कुमारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Jehanabad में लोगों ने घेरा विधायक का आवास, विधायक…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Friend Friend Friend Friend

Friend

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...