Jharkhand: ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों का आज भारत बंद…झारखंड में भी दिख रहा भारत बंद का असर

Jharkhand: श्रम कानूनों, आर्थिक नीतियों और मनरेगा का नाम बदलने को लेकर तमाम ट्रेड युनियन और किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया।  बंदी का असर देश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है।  झारखंड में भी भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है।  भारत बंद को सफल बनाने के लिए झारखंड में भी भाकपा माले सड़क पर उतर आई है।  गावां थाना मोड़ के पास 2 घंटे तक रखा सड़क जाम किया गया।  केन्द्र सरकार के खिलाफ भाकपा माले के तमाम कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Jharkhand: चार श्रम कानून को लेकर सड़क पर किसान संगठन

आपको बता दें कि आज यानि की 12 फरवरी को चार श्रम कानून रद्द करने के की मांग को लेकर CIUT, AITUC और INTUC ने हड़ताल किया है। इस कानून को लेकर यूनियन नेताओं का मानना है कि ये रोजगार सुरक्षा को कमजोर करने और नियोक्ताओं के लिए भर्ती और बर्कास्तगी को आसान बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है वहीं भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने भई बंद का समर्थन दिया है।

Jharkhand: राहुल गांधी ने भी किया बंद का समर्थन

बंद का समर्थन लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी किया है। राहुल गांध ने कहा कि आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक की आवाज बुलंद करने सड़कों पर है। मजदूरों को डर है कि उनके चार श्रम संहिता उनके अधिकारों को कमजोर न कर दें।

Dhanbad News: धनबाद में अपराधियों का दुस्साहस! केबल चोरी रोकने पर...

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी इलाके में शुक्रवार देर रात केबल चोरी की कोशिश का विरोध करने पर BCCL के...

ताजिया जुलूस में धमाके से दहला मोहनिया, 2 लोग गंभीर घायल,...

कैमूर : कैमूर के मोहनिया में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान शुक्रवार की आधी रात अचानक हुए धमाके से अफरा-तफरी मच गई। इस...

PMCH विवाद: डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह के आरोपों पर स्वास्थ्य विभाग...

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तथ्यात्मक प्रतिवेदन जारी किया। विभाग ने आरोपों को खारिज करते हुए...