Bokaro Crime : बैंक्वेट हॉल बना बारूद का भंडार! गन-शराब फैक्ट्री का सरगना सहित दो गिरफ्तार…

429
Advertisment

Bokaro Crime : बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गन फैक्ट्री और अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना समेत दो अपराधियो को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Ramgarh : 96 घंटे से बिजली गुल, आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दिया चक्का जाम फिर… 

Bokaro Crime : बैंकेट हॉल में चल रहा था अवैध मिनी गन फैक्ट्री

बताते चलें कि पिछले दिनों गांधी नगर थाना क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री और अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था  जिसमे मुख्य सरगना सूरज प्रजापति भागने में सफल रहा था। फरार आरोपी के बैंकेट हॉल में ही अवैध मिनी गन फैक्ट्री चल रहा था।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : छिन्नमस्तिका दर्शन करने आया पटना का युवक भैरवी नदी में समाया, तलाश में जुटी NDRF की टीम… 

बोकारो एसपी ने कहा की सूरज प्रजापति जो बीटीपीएस थाना क्षेत्र का रहनेवाला है वो मुंगेर जेल में बंद था जहां मुंगेर में अवैध हथियार बनाने वाले के संपर्क में आया। फिर जेल से छूटने के बाद सूरज साव के संपर्क में आया और उसके बैंकेट हॉल में अवैध मिनी गन फैक्ट्री खोल दिया। एसपी ने कहा की अभी कुछ ही दिन पहले फैक्ट्री चालू हुआ था। ऐसे में कच्चा समान लाने से लेकर खपाने तक का सारा तैयारी किया जा चुका था।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Murder : दोस्ती का खून: तालाब में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, दोस्तों पर हत्या का आरोप… 

भारी मात्रा में हथियार मिला

उन्होंने कहा कि हथियार के डिस्पैच होने से पहले ही छापेमारी हो गई और भारी मात्रा में हथियार मिला था। उस समय मुख्य सरगना भागने में सफल हो गया था लेकिन पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और आज मुख्य सरगना सहित एक अन्य सरगना भी गिरफ्तार हो गया है। उन्होंने कहा की पूरे नेटवर्क को पुलिस खंगाल रही है और बाकी की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : माइनिंग क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सरकार गंभीर, डीसी की अध्यक्षता में हाईलेबल बैठक… 

बताते चले की बोकारो में अवैध गन फैक्ट्री का पिछले दिनों हुए भंडाफोड़ के मामले में मुख्य सरगना सूरज साव और सूरज प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बोकारो के बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र का ये मामला था जहां पिछले दिनों बोकारो पुलिस, कोलकाता एटीएस और रांची एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में गांधीनगर ओपी अंतर्गत जरीडीह उपर बाजार कलाली रोड स्थित कावेरी मैरेज हॉल के सामने अवैध हथियार बनाने के फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : बरकट्ठा में पुलिस-व्यापारी गठजोड़ से धड़ल्ले से गुजर रही मछली लदी गाड़ियां, उगाही का वीडियो वायरल… 

मैरेज हॉल से अवैध बियर की केन, स्टिकर समेत कई सामान बरामद

इसके साथ ही इसी हॉल में नकली शराब निर्माण के बड़ा अड्डा पकड़ा गया था। ये मामला 19 और 20 जून की रात मिली गुप्त सूचना के आधार हुई छापेमारी के दौरान हुई थी। इस छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था जहां हथियार और अवैध शराब के निर्माण का गोरखधंधा चल रहा था।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : हादसों से कांपा बगोदर! एम्बुलेंस-टेम्पो में भयंकर टक्कर, दूसरी तरफ कंटेनर हुआ चकनाचूर… 

कार्रवाई के दौरान कावेरी मैरेज हॉल से अवैध बियर की केन, विभिन्न ब्रांडों के शराब के स्टिकर, ढक्कन समेत भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की गई। मौके से बिहार के मुंगेर निवासी प्रवीण कुमार और खगड़िया निवासी केशव कुमार को गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मामले

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि गिरफ्तार सुरज कुमार साव जरीडीह उपर बाजार का निवासी है। जबकि सुरज प्रजापति लहरियाटांड, थाना बीटीपीएस का निवासी है। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकारते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी उजागर किए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। सूरज कुमार साव के खिलाफ पहले से भी दो मामले दर्ज हैं-बाराचट्टी थाना (गया) में और गिरिडीह के सरिया थाना में कांड। वहीं, सुरज प्रजापति के खिलाफ मुंगेर के नया रामनगर थाना में कांड दर्ज है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : गिरिराज सिंह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, माफी नहीं पीएम मोदी इस्तीफा दें… 

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई बोकारो जिले में संगठित अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक है। इसमें शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस उनके पीछे लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार अपराधियों से मिले सुरागों के आधार पर गिरोह की पूरी जड़ें उखाड़ने की योजना है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें——–

Lohardaga Double Murder : डबल मर्डर से दहली लोहरदगा, मां-बेटे की निर्मम हत्या से गांव में दहशत… 

क्यों चौक गए क्या! “इमरजेंसी यादव” नाम तो नहीं सुना होगा…

Bokaro Crime : डियो-हॉरलिक्स का था शौक बन गया चोर, 24 घंटे में सलाखों के पीछे अपराधी… 

Palamu Crime : गहनों की बड़ी लूट का सनसनीखेज खुलासा, भारी मात्रा में लूटे गए सोने चांदी के साथ दो गिरफ्तार… 

Giridih : आसमानी बिजली का कहर, चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत…

Hazaribagh में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक साथ पकड़ाए 107 फरार अभियुक्त… 

Ranchi रथयात्रा को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, 7 जुलाई तक इन रुटों पर बंद रहेगा वाहनों का आवागमन… 

Bokaro में भव्य तरीके से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, लाखों श्रद्धालू हुए शामिल… 

 

Advertisement