Bokaro : होने वाली थी शादी, युवक ने तालाब में कूदकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस…

Bokaro : बोकारो के चास में उस समय सनसनी मच गई जब सोलागिडीह तालाब में छलांग लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुल्तान नगर निवासी सफीक अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढे़ं- Palamu Breaking : बड़ी कार्रवाई, नावाबाजार थाना प्रभारी सहित दो ASI निलंबित, इस मामले में… 

Bokaro : घटना के बाद जुटी स्थानीय लोगों की भीड़
Bokaro : घटना के बाद जुटी स्थानीय लोगों की भीड़

ये भी पढे़ं- Rajeev Singh Suicide से पहले का वीडियो वायरल, इन लोगों ने मुझे खत्म कर दिया… 

Bokaro : जल्द होने वाली थी शादी

परिजनों के मुताबिक, सफीक की जल्द ही शादी होने वाली थी और वह अपनी बहन के घर सोलागिडीह गया हुआ था।सफीक एक बैंक में कार्यरत था और रमजान के पवित्र महीने में हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।

Bokaro : शव को निकालने में जुटे गोताखोर
Bokaro : शव को निकालने में जुटे गोताखोर

ये भी पढे़ं- Breaking : 30 और 31 मार्च को नहीं खुलेगी ट्रेज़री ऑफिस, इस दिन रहेगा लास्ट वर्किंग डे 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव को तालाब से निकालने के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...