बोकारो DMFT फंड घोटाला: 500 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा, विपक्ष ने CBI जांच की मांग तेज की

बोकारो DMFT फंड में 500 करोड़ के घोटाले का खुलासा, आरटीआई से खुली परतें। विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए CBI जांच की मांग की।


बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले में ज़िला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड में लगभग 500 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। यह खुलासा आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. राजकुमार ने किया है। जानकारी के मुताबिक, डेढ़ दर्जन से अधिक टेंडरों में इस राशि का बंदरबांट हुआ और टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं।


Key Highlights

  • बोकारो DMFT फंड में 500 करोड़ रुपये का घोटाला

  • RTI एक्टिविस्ट डॉ. राजकुमार ने किया खुलासा

  • तत्कालीन डीसी विजया जाधव पर गंभीर आरोप

  • राज्यपाल, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा गया पत्र

  • विपक्ष ने CBI जांच की मांग की

  • कई अधिकारी जांच के घेरे में


घोटाले में तत्कालीन उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव की भूमिका पर उंगली उठाई जा रही है। डॉ. राजकुमार ने इस मामले में राज्यपाल, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, विपक्ष ने इसे बड़ा घोटाला बताते हुए सरकार पर हमला बोला और CBI जांच की मांग तेज कर दी है।

इस खुलासे के बाद कई अधिकारी भी जांच के घेरे में आ सकते हैं। विपक्ष का कहना है कि राज्य की खनिज संपदा को लूटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से गड़बड़ी की गई और इसका लाभ निजी ठेकेदारों को पहुंचाया गया।

आरटीआई से सामने आए इस घोटाले ने बोकारो ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है।

Jharkhand Cabinet Meeting Postponed: तृषा सिंह के निधन के बाद झारखंड...

Jharkhand Cabinet Meeting Postponed, रांची: झारखंड सरकार ने 25 सितंबर को आयोजित होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी है। इस संबंध में...

Trisha Singh Last Rites: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा...

Trisha Singh Last Rites, रांची: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गईं। गुरुवार को सीठियो श्मशान...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार सहकारिता नीति 2026 के क्रियान्वयन में...

Bihar Cooperative Policy 2026, पटना: बिहार में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, मजबूत और व्यवसायोन्मुख बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी गतिविधियां तेज...