पटना में तत्काल टिकट के लिए युवक को मारी गोली

PATNA: पटना में टिकट के लाइन तोड़ने को लेकर

हुए विवाद में एक युवक को गोली मारी गई.

यह घटना बिहटा रेलवे स्टेशन में रविवार रात की बताई गई है.

घायल युवक को एनएसआईटी में भर्ती कराया गया.

patna golibari 22Scope News


गोलीबारी की घटना से स्टेशन में दहशत का माहौल


दानपुर रेल मंडल के बिहटा स्टेशन पर उस वक्त

अफरा- तफरी मच गई जब एक युवक ने

दूसरे युवक को गोली मार दी. टिकट लाइन तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो युवक आपस में भिड़ गये. विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गोली चला दी. इस घटना में घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बिहटा के अस्पताल में भर्ती कराया. घायल युवक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के लई निवासी जफर खान के 25 वर्षीय पुत्र मुदरिश खान के रूप में हुई. गोलीबारी से स्‍टेशन पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया.


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी


घटना के संबंध में बिहटा रेलवे स्टेशन पर पदस्थापित अधिकारी ने बताया कि बिहटा स्टेशन के तत्काल टिकट काउंटर पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की. काउंटर पर तत्काल टिकट लेने के लिए लगी कतार को तोड़कर दो युवक साइड से टिकट लेने की कोशिश करने लगे, जिसका विरोध करने पर उन्‍होंने मारपीट और गोलीबारी कर दी. घटना के बाद टिकट काउंटर पर भगदड़ मच गई. रेल कर्मी भी दहशत में आ गए. घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस और बिहटा थाना की पुलिस पंहुची, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे.


जांच के लिए रेल सुरक्षा बल को भी लगाया गया


घटना की जांच के लिए रेल सुरक्षा बल को भी लगाया गया है. घटना के काफी देर बात तक बिहटा स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बना रहा. इस संबंध में बिहटा रेल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि रेल टिकट काउंटर के पास दो यात्री आपस में झगड़ गए थे इस दौरान जमकर मारपीट एवं गोलीबारी हुई है गोलीबारी में एक युवक घायल है. घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

Saffrn

Trending News

Dhanbad News: निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद धनबाद प्रशासन रेस...

Dhanbad News: भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि झारखंड में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी...

बिहार में बैंकिंग सेक्टर के ढीले रवैये पर वित्त विभाग सख्त,...

पटना : बिहार उप मुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के बैंकों के प्रदर्शन के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की अनुसंशाओं पर...

नियमित नियुक्ति प्रक्रिया के तहत PCDO पद पर चयनित 15 अभ्यर्थियों...

पटना : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य भंडार निगम में लगभग 68 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद...

रिशु श्री मामला : SVU की बड़ी कार्रवाई, IAS पदाधिकारी व...

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना में रिशु श्री मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की...

विक्रमशिला सेतु पर छोटे वाहनों का परिचालन चालू रहेगा

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के संबंध में पथ निर्माण विभाग बिहार के प्रबंध निदेशक ने बताया कि तीन मई के मध्यरात्रि में P2-P3 Span...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img