Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज में मनाया गया योग दिवस

Bokaro : आज गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, बोकारो में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का पूरे उत्साह से आयोजन संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ, कॉलेज निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जारुहार के स्वागत भाषण से हुआ.

Bokaro : प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण ने इस सामुहिक योगाभ्यास में लिया हिस्सा

Bokaro : योगाभ्यास करते कर्मी
Bokaro : योगाभ्यास करते कर्मी

डा. ए. पी. बर्णवाल ने योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया तथा उनके लाभ बताये. प्रो. अपूर्वा सिन्हा और प्रो. मुकेश कुमार ने योगासनों का प्रदर्शन किया. प्रो. रश्मि ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया. छात्र-छात्राओं व प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण ने इस सामुहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया.

इस वर्ष का थीम ‘वन अर्थ वन हेल्थ’ है और पृथ्वी कै स्वास्थ्य हेतू आज कालेज में वृक्षारोपण भी आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न प्रकार के फलों एवं फूलों के पौधे रोपे गये. इन आयोजनों का संयोजन कालेज की एन. एस. एस. शाखा द्वारा किया गया. संस्थान के माननीय अध्यक्ष तरसेम सिंह तथा सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने बधाई व शुभकामनायें दी.

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 18 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 18 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...